Bank of America, JPMorgan और Oppenheimer के टॉप Wall Street एनालिस्ट्स ने तीन AI स्टॉक्स की पहचान की है, जो उनकी नजर में मजबूत क्वार्टरली earning के बाद भी अच्छी ग्रोथ के लिए बेहतरीन स्थिति में हैं।
इनकी बुलिश राय इस उम्मीद को दिखाती है कि AI में investment मजबूत बनी रहेगी, भले ही वैल्यूएशन और खर्च की सस्टेनबिलिटी को लेकर चिंता बनी हुई है।
August 2026 में TipRanks के टॉप एनालिस्ट्स जिन 3 AI स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा बुलिश हैं
इन चयनित स्टॉक्स में Palantir Technologies, Amazon और Lam Research शामिल हैं, जो AI इकोसिस्टम के अलग-अलग हिस्सों जैसे एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को कवर करते हैं।
Bank of America की एनालिस्ट Mariana Perez Mora ने Palantir पर Buy रेटिंग को रिपीट किया है और कंपनी के दूसरे क्वार्टर के नतीजे एक्सपेक्टेशन से बेहतर आने के बाद $255 का प्राइस टारगेट दिया है।
अमेरिका का कमर्शियल रेवेन्यू साल दर साल 149% बढ़ा है, जिससे कुल रेवेन्यू में इसका हिस्सा लगभग 30% से बढ़कर करीब 40% हो गया है। कंपनी ने अमेरिकी कमर्शियल कस्टमर बेस में भी 35% इजाफा कर 653 तक पहुंचाया है, वहीं पिछले 12 महीने में प्रति कस्टमर रेवेन्यू 76% बढ़कर $3.5 मिलियन हो गया है।
इन नतीजों के बाद, Palantir ने पूरे साल की गाइडेंस को बढ़ाया है और अब कम से कम 134% अमेरिकी कमर्शियल रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रही है। Mora ने अपनी 2026–2028 की रेवेन्यू और earning के अनुमान भी बढ़ाए हैं, जिसकी वजह स्ट्रॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू और ग्राहकों के साथ मजबूत रिलेशनशिप को बताया है।
उनका मानना है कि Palantir का कमर्शियल बिजनेस कंपनी का मुख्य growth engine है, जो ऐसे कस्टमर चला रहे हैं जो AI deployment से measurable Return देखना चाहते हैं। 7 अगस्त को Palantir का शेयर करीब $172 पर बंद हुआ।
Palantir (PLTR) स्टॉक का प्रदर्शन। स्रोत: Yahoo Finance
इस तरह Mora का $255 का टारगेट मौजूदा लेवल्स से 48% ऊपर जाने की पॉसिबिलिटी दिखाता है।
Amazon की AI मोमेंटम ने AWS आउटलुक को मजबूत किया
JPMorgan के एनालिस्ट Doug Anmuth ने Amazon का प्राइस टारगेट $330 से बढ़ाकर $365 किया है, साथ ही Buy रेटिंग बनाए रखी है और इसे Best Idea बताया है।
Amazon Web Services ने दूसरी तिमाही में 37% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जो 18 तिमाहियों में सबसे तेज़ बढ़ोतरी है। वहीं, कंपनी का कुल forex-neutral रेवेन्यू 20% बढ़ा, जो पिछले पांच सालों में सबसे तेज़ है।
AWS का बैकलॉग बढ़कर $496 बिलियन हो गया, जो साल दर साल करीब 2.5 गुना और तिमाही दर तिमाही 36% ज्यादा है। Anmuth ने इस मोमेंटम का कारण बढ़ते AI वर्कलोड, कोर क्लाउड सर्विसेज की लगातार डिमांड और Amazon के कस्टम AI चिप्स को बताया।
उन्होंने अपने 2026 और 2027 के अनुमान हल्के से बढ़ा दिए, यह तर्क देते हुए कि Amazon के AI इन्वेस्टमेंट्स आकर्षक रिटर्न देते रहेंगे।
Amazon (AMZN) स्टॉक प्रदर्शन। स्रोत: Yahoo Finance
$365 तक मूव आने का मतलब है कि फ्राइडे को $274 पर बंद हुए शेयर से 33% की ग्रोथ हो सकती है।
Lam Research को अगली AI चिप एक्सपांशन से फायदा मिल सकता है
Oppenheimer एनालिस्ट Edward Yang ने Lam Research पर Buy रेटिंग जारी रखी है और $400 का प्राइस टार्गेट दिया है, क्योंकि सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट निर्माता ने फिस्कल चौथी तिमाही के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट्स दिए।
Yang ने कस्टमर सपोर्ट रेवेन्यू में मजबूती और NAND रेवेन्यू के डबल होने को हाइलाइट किया। साथ ही बताया कि मैनेजमेंट ने 2026 के वेफर फैब्रिकेशन इक्विपमेंट खर्च का आउटलुक लो-$150 बिलियन रेंज तक बढ़ाया है।
वो 2027 को भी काफी मजबूत साल मानते हैं क्योंकि चिपमेकर्स सप्लाई constraints से जूझते हुए आठ से दस नई फैब्रिकेशन प्लांट्स तैयार कर रहे हैं। इसी आउटलुक के आधार पर, Yang ने 2027 और 2028 के लिए अपने रेवेन्यू और earnings एस्टीमेट 7% से 9% तक बढ़ाए हैं। फिलहाल शेयर क़ीमत करीब $311 है।
Lam Research Corporation (LRCX) स्टॉक प्रदर्शन। स्रोत: Yahoo Finance
Yang की नजर में Lam Research, AI-ड्रिवन डिमांड के कारण एडवांस्ड मेमोरी, लॉजिक और पैकेजिंग टेक्नोलॉजीज के लिए डायरेक्ट बेनिफिशियरी है।
AI खर्च बना हुआ है सबसे बड़ा ट्रेंड
हालांकि ये तीनों कंपनियां अलग-अलग मार्केट्स में काम करती हैं, लेकिन सभी को एक ही ट्रेंड का फायदा मिल रहा है: AI में बढ़ती इन्वेस्टमेंट:
- Palantir एंटरप्राइज AI सॉफ्टवेयर से पैसे कमा रहा है।
- Amazon अपनी AWS सर्विस के जरिए बढ़ती क्लाउड डिमांड को कैप्चर कर रहा है, और
- Lam Research उन मशीनों की सप्लाई करता है, जो लगातार जटिल होते जा रहे AI चिप्स को बनाने के लिए चाहिए होती हैं।
इन सभी बातों को एनालिस्ट Mariana Perez Mora, Doug Anmuth और Edward Yang ने बताया है, जिनको TipRanks के हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस पर फाइव-स्टार रेटिंग मिली है।
भले ही हाई वैल्यूएशन एक रिस्क है, फिर भी एनालिस्ट का मानना है कि AI का लगातार बढ़ता एडॉप्शन, क्लाउड वर्कलोड्स में इजाफा और सेमीकंडक्टर सेक्टर में ज्यादा कैपिटल स्पेंडिंग—अगर मौजूदा ग्रोथ ट्रेंड जारी रहा—तो इन कंपनियों को और ग्रोथ मिल सकती है।

