BeInCrypto ने TOKEN2049 Singapore में The State of AI Agent Payments 2026 Report लॉन्च किया

एब्स्ट्रैक्ट:BeInCrypto Expert Council के मेंबर्स, जिसमें AWS और Cloudflare के एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं, की मदद से

BeInCrypto Expert Council के मेंबर्स, जिसमें AWS और Cloudflare के एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं, की मदद से तैयार की गई हमारी नई रिपोर्ट यह दिखाती है कि क्रिप्टो में असल एक्टिविटी क्या है, कितने पैसे मूव हो रहे हैं और कब हाइप डेटा से आगे निकल जाता है।

BeInCrypto Research द्वारा

ऐसे AI एजेंट्स जो खुद से चीज़ें खरीद सकते हैं, ये अभी क्रिप्टो में सबसे ज्यादा चर्चित और बार-बार आने वाली स्टोरी है। Stablecoins, नए पेमेंट प्रोटोकॉल और बड़े नामों के लॉन्च हर दिन न्यूज़ में रहते हैं। लेकिन इनमें से वाकई में कितना हो रहा है?

यही सवाल है The State of AI Agent Payments 2026नाम की BeInCrypto Research की नई रिपोर्ट के पीछे। यह रिपोर्ट हम TOKEN2049 Singapore के इवेंट में लॉन्च कर रहे हैं, जो Marina Bay Sands में 7-8 अक्टूबर को होगा।

रिपोर्ट फोरकास्ट पर नहीं, बल्कि रियल-वर्ल्ड यूज पर फोकस करती है। यह ऑन-चेन पैसों की मूवमेंट ट्रैक करती है, देखती है कि कौन से प्रोडक्ट्स एजेंट्स को क्या करने देते हैं, और बिज़नेस के लिए एक सिंपल सवाल पूछती है: ऐसा क्या होना जरूरी है कि ये सब मेनस्ट्रीम बन जाए?

हमने क्या पाया

  • ज्यादातर x402 पेमेंट्स बहुत छोटे हैं।Base और Solana पर x402 पेमेंट्स के 35 दिन के सैंपल में हमने 6.4 मिलियन ट्रांजेक्शंस रिकॉर्ड कीं, जिनकी टोटल वैल्यू केवल $119,947 थी। इनमें से 90.8% की वैल्यू एक सेंट से भी कम रही। यही वो ट्रांजेक्शन हैं, जिनके लिए पेमेंट कार्ड्स कभी बने ही नहीं थे और इसी वजह से stablecoins का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
  • सिर्फ ट्रांजेक्शंस की संख्या, ज्यादा मांग का मतलब नहीं है।सैंपल की 94.5% ट्रांजेक्शंस Solana पर हुईं और इनमें से ज्यादातर सिर्फ आठ दिनों में हुईं। सिर्फ 26 अगस्त को ही 145 एड्रेस ने 1,283,926 पेमेंट्स तीन रिसीवर एड्रेस को भेजी। हम इसे वॉश एक्टिविटी नहीं बोल रहे हैं और न ही इरादा बताते हैं, पर इससे साफ है कि सिर्फ़ ट्रांजेक्शन गिनती से असली बिज़नेस डिमांड पता नहीं चलती।
  • जो चीज़ें खरीदी जाती हैं, वो छोटी और प्रैक्टिकल हैं।सबसे ज्यादा डिमांड की गई x402 पेड रिसोर्स थी टोकन सेफ्टी चेक, जिसकी कीमत सिर्फ दो सेंट थी। रिपोर्टिंग पीरियड में इसकी 63,319 रिक्वेस्ट दर्ज हुईं। टॉप सर्विसेज ने जानकारी दी या छोटे सॉफ़्टवेयर टास्क पूरे किए। ये केवल रिकॉर्डिंग की गई कॉल्स हैं, कन्फर्म पर्चेज़ नहीं।
  • अब भी इंसान कंट्रोल में हैं।जिन 19 AI प्रोडक्ट्स और वर्कफ़्लो हमने देखे, उनमें से 14 पहले से तय लिमिट्स के अंदर काम करते हैं, जो इंसान या बिज़नेस द्वारा सेट किए गए हैं। इनमें से कोई भी खुद से अपने गोल्स तय नहीं करता। हमने जिन सात ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को देखा, उनमें से पांच साफ तौर पर एजेंट्स को फंड्स विदड्रॉ करने से रोकते हैं।
  • AI ट्रेडिंग अभी बहुत छोटा हिस्सा है।सेलेक्ट की गई चार Hyperliquid कनेक्शंस में, AI के लेबल वाले एप्लिकेशंस ने कुल $653.08 मिलियन के ट्रेडिंग वॉल्यूम में सिर्फ 0.55% ही हैंडल किया। इसमें से लगभघ 99.4% CCXT टूल से होकर गया, जो कोई AI क्लेम नहीं करता। AI शायद CCXT से बिना लेबल भी ट्रेड कर रहा हो, तो ये आंकड़ा पूरे मार्केट का नहीं है।
  • अगर गड़बड़ी होती है, तो तेज़ होती है।हमने दो घटनाएं रिकॉर्ड कीं, जिसमें एक पब्लिक मैसेज की वजह से AI-वॉलेट से $175,000 का ट्रांसफर हो गया। दोनों घटनाओं में मिलाकर हमलावरों के वॉलेट में $281,200 पहुंच गया, रिकवरी से पहले।
  • पैसा उन्हीं रास्तों पर जा रहा है, जिनकी जरूरत है।हमने 36 फंडिंग राउंड और अधिग्रहण देखे, जिनकी डिस्क्लोज़ वैल्यू $4.25 बिलियन रही। इसमें करीब 92% पेमेंट और कैश-मैनेजमेंट कंपनियों के पास गया, न कि ट्रेडिंग एजेंट्स के पास।

रिपोर्ट पाएं

डाउनलोड करें The State of AI Agent Payments 2026यहाँ:research.beincrypto.com/agentic-payments-2026

इस रिपोर्ट की हार्ड कॉपी BeInCrypto न्यूज़डेस्क (PB4-45, लेवल 4, Marina Bay Sands) पर प्राप्त करें और हमारे ‘Question of the Day’ सर्वे का जवाब दें। हम दोनों दिनों के दौरान सभी जवाब कलेक्ट करेंगे और उन्हें अगली एडिशन में शामिल करेंगे। हो सकता है कि आप भी रिसर्च में शामिल हो जाएं, सिर्फ पढ़ने के बजाय।

BeInCrypto, BeInNews Academy Ltd का हिस्सा है, जो एक स्वतंत्र मीडिया ग्रुप है और फाइनेंस एवं डिजिटल एसेट्स के कन्वर्जेंस को कवर करता है। हम प्रोफेशनल्स को इस जटिल और तेजी से बदलते इंडस्ट्री में कॉन्फिडेंस के साथ फैसले लेने में मदद करते हैं — हमारी न्यूज़रूम, रिसर्च रिपोर्ट्स, इवेंट्स, एक्सपर्ट काउंसिल्स और मल्टीमीडिया स्टूडियो के जरिए।

अस्वीकरण

इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
पिछली पोस्ट

Xbox ने GTA 6 क्लाउड स्ट्रीमिंग की अफवाहें खारिज कीं, लेकिन मार्केट अभी भी सतर्क

अगला

कुछ ही मिनटों में Gold और Silver का मार्केट कैप $400 Billion गिरा, जानिए असली वजह