अमेरिकी सरकारी एजेंसी ने White House को भेजे Crypto Rules, आखिर इनमें क्या है?
अमेरिका में क्रिप्टो बाजार के लिए नियम बनाने की कोशिश अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिकी कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन यानी CFTC ने क्रिप्टो लेनदेन और बाजारों को लेकर अपने नए नियमों का प्रस्ताव White House की समीक्षा के लिए भेज दिया है। यह कदम ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सीनेट में व्यापक क्रिप्टो कानून CLARITY Act आगे नहीं बढ़ पाया। CFTC का यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि CLARITY Act के जरिए डिजिटल संपत्तियों के लिए संघीय स्तर पर बाजार की निगरानी का ढांचा तैयार करने की कोशिश हो रही थी। सीनेट में विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी समर्थन नहीं मिलने के बाद अब एजेंसी अपने मौजूदा अधिकारों के तहत नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। CFTC ने White House को क्या भेजा? CFTC ने “Regulation Crypto Asset Transactions and Regulation Crypto Asset Markets” नाम से प्रस्तावित नियमों को Office of Information and Regulatory Affairs यानी OIRA के पास भेजा है। OIRA White House के भीतर प्रमुख नियामकीय प्रस्तावों की समीक्षा करता है। अभी इन प्रस्तावों का पूरा सार्वजनिक मसौदा उपलब्ध नहीं है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि अंतिम नियमों में कौन-कौन से क्रिप्टो और बाजार गतिविधियां शामिल होंगी। हालांकि,









