Bitcoin S&P 500 से आगे, फिर भी $85,000 क्यों दूर है

एब्स्ट्रैक्ट:अब Bitcoin, जून में हर पाँच में से सिर्फ एक दिन आउटपरफॉर्म करने के बाद, अधिक ट्रेडिंग दिनों में S&P 500 को पीछे छोड़ रहा है।

Bitcoin हाल के हफ्तों में S&P 500 से ज्यादा ट्रेडिंग डेज़ पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। फिर भी, इसका प्राइस $85,000 के ऊपर टिक नहीं पा रहा है और हाल में तो यह $80,000 के ऊपर बने रहना भी मुश्किल हो गया है।

ऑन-चेन डाटा 12 वजहों की ओर इशारा करता है, जिनमें ETF की घटती डिमांड से लेकर लॉन्ग-टर्म होल्डर्स की भारी सप्लाई तक शामिल हैं।

Bitcoin ने S&P 500 के मुकाबले दोबारा मजबूती पाई

रिलेटिव स्ट्रेंथ यह बताती है कि एक एसेट दूसरे एसेट के मुकाबले एक ही समय में कैसा प्रदर्शन कर रहा है। जून में, Bitcoin ने S&P 500 को सिर्फ हर पांचवें दिन ही मात दी, जो पिछले पांच सालों का सबसे कमजोर दौर था।

Bitcoin ने S&P 500 को पछाड़ा। स्रोत: X/@glassnode

हालांकि, अक्टूबर में Bitcoin इक्विटीज़ के मुकाबले ज्यादा जीत रहा है। अगर इनवेस्टर्स मजबूत एसेट की तरफ शिफ्ट होते रहे, तो यह ट्रेंड और मजबूत हो सकता है।

इसके बावजूद, प्राइस अभी भी ऊपर ब्रेक करने में जूझ रहा है। Bitcoin ने 23 सितंबर को $87,100 का पीक टच किया था; लेकिन जनवरी से अब तक, यह सिर्फ पांच दिन ही $85,000 के ऊपर क्लोज़ कर पाया है।

Bitcoin को $85,000 से नीचे रखने वाली 12 वजहें कौन सी हैं?

Glassnode के findings को तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा जा सकता है: डिमांड, सप्लाई, और मार्केट सेंटिमेंट।

डिमांड की बात करें तो, ETF फ्लो लगभग बराबर हो गया है। 19 अक्टूबर को आए करीब $653 मिलियन में से ज़्यादातर पैसा बाहर जा चुका है। Binance पर बाय ऑर्डर भी $78,000 से $79,000 की तरफ नीचे शिफ्ट हुए हैं।

सप्लाई साइड पर, लॉन्ग-टर्म होल्डर्स के पास लगभग 4 मिलियन BTC है, जो उन्होंने $85,000 से $118,000 के बीच खरीदा था। कई होल्डर्स ब्रेक-ईवन के पास सेल कर सकते हैं, इसलिए $84,000 से $85,000 की रेंज बार-बार रैली को रोकती है। Bitcoin ETF की कॉस्ट बेसिस $81,500 के पास भी थोड़ा नीचे गिरा है।

वहीं, पूरे मार्केट का माहौल भी सॉफ्ट है। इकोनॉमिक ग्रोथ रुकी हुई सी है, कंज़्यूमर कॉन्फिडेंस 2009 के बाद से सबसे निचले लेवल पर है और Bitcoin का रिकवरी 2023 की रैली की तुलना में पीछे है। स्पेकुलटिव ट्रेडर्स अभी भी स्टॉक्स को कसिदर कर रहे हैं, वहीं altcoins में चहल-पहल कम होती दिख रही है।

फिर भी, स्टेबिलिटी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। वोलैटिलिटी 2023 के स्तर तक सिमट गई है, हर गिरावट पर नुकसान कम होता जा रहा है, और 100 से 1,000 BTC होल्ड करने वाले वॉलेट लगातार खरीदारी कर रहे हैं।

Fed का फैसला और नज़र रखने लायक लेवल्स

Fed ने 28 अक्टूबर को रेट्स स्थिर रखीं, जबकि सितंबर में चौथाई पॉइंट की बढ़ोतरी हुई थी।

कुछ एनालिस्ट्स ने इस फैसले को एक संभावित ट्रिगर बताया था, क्योंकि हाल के दो वोलैटिलिटी लो बड़े मूव्स से कुछ दिन पहले आए थे।

  • डाउनसाइड में, $78,000–$79,000 की बोली और करीब $77,900 पर True Market Mean सपोर्ट दे सकते हैं। इससे नीचे, शॉर्ट-टर्म होल्डर की कॉस्ट बेसिस $75,800 पर है।
  • अपसाइड में, अगर डेली क्लोज $81,500 के ऊपर आती है, तो एवरेज ETF होल्डर वापस प्रॉफिट में आ जाएगा। डेली क्लोज $85,000 के ऊपर आती है, तो यह अगला स्टेप साबित होगा। वहीं, अगर ETF inflows बढ़ते हुए $87,500 के ऊपर क्लोजिंग आती है, तो डिमांड और मजबूत होने की कंफर्मेशन मिलेगी।

फिलहाल, स्टॉक्स के मुकाबले Bitcoin की रेलेटिव स्ट्रेंथ ने अभी तक कोई निर्णायक ब्रेकआउट नहीं दिखाया है।

अस्वीकरण

इस लेख में विचार केवल लेखक के व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस मंच के लिए निवेश सलाह का गठन नहीं करते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म लेख जानकारी की सटीकता, पूर्णता और समयबद्धता की गारंटी नहीं देता है, न ही यह लेख जानकारी के उपयोग या निर्भरता के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए उत्तरदायी है।
पिछली पोस्ट

HYPE Token में उछाल, NYSE Owner ने Hyperliquid को America में लॉन्च किया

अगला

क्या Binance हैक हो रहा है? $2 Billion ऑउटफ्लो से कस्टमर फंड्स पर सवाल